फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी संचार सेवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

चकराता।
ऑप्टिकल फाइबर केबल (ओएफसी) में फाल्ट आने से ठप हुई बीएसएनएल की संचार सेवा तीन दिन बाद भी बहाल नहीं हो सकी है। ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्रों, उप कोषागार, पोस्ट ऑफिस और बैंकों में कामकाज ठप है। दुर्गम अंचलों से तहसील में प्रमाण-पत्र बनाने के लिए पहुंचे लोगों को निराश लौटना पड़ रहा है।
सोमवार की सुबह चकराता मोटर मार्ग पर ओएफसी केबल में फाल्ट आ गया। जिसे अब तक नहीं ढूंढा जा सका है। बारो देवी, विनिता, सून देई, कांतिराम, कलिया, हरी सिंह का कहना है कि तीन दिन से वह लगातार रुपये निकालने के लिए बैंक आ रहे हैं लेकिन इंटरनेट न चलने से उन्हें निराश लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कुन्ना गांव निवासी पितांबर का कहना है कि उन्होंने ई-डिस्ट्रिक्ट सेवा केंद्र में आय और जाति प्रमाण-पत्र के लिए आवेदन किया था। इंटरनेट न चलने से उन्हें अब तक प्रमाण-पत्र जारी नहीं हो सका है। आए दिन किसी न किसी कारण से क्षेत्र की संचार सेवा ठप रहती है। हर बार विभाग को संचार सेवा बहाल करने में कई दिन लग जाते हैं।
एसडीओ आरएस चौहान ने कहा कि ओएफसी में आए फाल्ट को ढूंढा जा रहा है। जल्द ही संचार सेवा को बहाल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें