फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी नेट में अब तीन नहीं दो पेपर

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून।
विज्ञापन

असिस्टेंट प्रोफेसर और जूनियर रिसर्च फैलोशिप की राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा यूजीसी नेट में अब तीन नहीं, दो पेपर होंगे। सीबीएसई ने बदले हुए पैटर्न का शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। देशभर में यूजीसी नेट का आयोजन आठ जुलाई 2018 को किया जाएगा। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह मार्च से शुरू होगी।
विज्ञापन

अभी तक यूजीसी नेट परीक्षा में तीन पेपर होते थे। पहला पेपर 100 अंकों का होता था। इसके बाद दूसरा पेपर 100 अंकों का होता था और तीसरा पेपर 150 अंकों का होता था। पहले और दूसरे पेपर में 50-50 प्रश्न और तीसरे पेपर में 75 प्रश्न पूछे जाते थे। अब यह पैटर्न नहीं चलेगा। यूजीसी ने पेपर की संख्या घटाकर दो कर दी है। ताजा जानकारी के मुताबिक अब पहला पेपर 100 अंकों का होगा, जिसमें 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। दूसरा पेपर भी 100 अंकों का होगा, जिसमें 100 प्रश्न पूछे जाएंगे। एक फरवरी को नेट का नोटिफिकेशन जारी होगा। इसकी ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया छह मार्च से पांच अप्रैल तक चलेगी।
विज्ञापन


यहां लें पूरी जानकारी : www.cbsenet.nic.in
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें