फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य अभियंता पर उत्पीड़न का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला /देहरादून।
विज्ञापन

उत्तराखंड पेयजल निगम कर्मचारी महासंघ ने मुख्य अभियंता पर कनिष्ठ वर्ग के कर्मचारियों के साथ सौतेला व्यवहार करने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। पेयजल निगम कर्मियों का कहना है कि पूर्वाग्रह के चलते कर्मियों का तबादला दुर्गम में किया जा रहा है।
विज्ञापन

परेड मैदान स्थित संघ भवन में बृहस्पतिवार को हुई बैठक के अध्यक्ष प्रवीन रावत ने कहा कि विभाग में मिनिस्टीरियल कर्मियों की खासी कमी है। इसके बावजूद कनिष्ठ कर्मियों को दुर्गम में भेजा जा रहा है। वहीं, इंजीनियर वर्ग में पदोन्नति इच्छित स्थान और सुगम में की जा रही है। इस दौरान उन्होंने मुख्य अभियंता पर कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं। महामंत्री विजय खाली ने कहा कि अल्मोड़ा में निर्माण शाखा का अस्तित्व खत्म होने के बाद छोटे कर्मियों को जिले से बाहर किया जा रहा है। वहीं इंजीनियर वर्ग को जिले में ही रखा जा रहा है। पेयजल निगम कर्मियों ने 19 जनवरी को निगम के सभी कार्यालयों में भीख मांगकर विरोध जताने की बात कही है। इस दौरान मुख्य अभियंता का घेराव भी किया जाएगा। बैठक में धर्मेंद्र चौधरी, कमल कुमार, मुकुंदी लाल, कुशाल सिंह राणा, नवीन थापा, पंकज मार्तोलिया, हेमंत कुमार, कमल कुमार, भगवती प्रसाद, प्रवेंद्र सिंह, ललित पुरोहित समेत अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें