फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों की छत पर तेजाब डालने वाले महंत पर मुकदमा

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकानों की छत पर तेजाब डालने वाले महंत पर मुकदमा
विज्ञापन

-- एक दुकान संचालक की तहरीर पर पुलिस ने की कार्रवाई
-- मायाकुंड में केवलानंद आश्रम की दुकानों के विवाद का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। मायाकुंड क्षेत्र में बीती रात केवलानंद आश्रम की 12 दुकानों की छतों पर तेजाब उड़ेलने के मामले में पुलिस ने आरोपी महंत को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश कर दिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक बीते बृहस्पतिवार की रात मायाकुंड स्थित केवलानंद आश्रम के महंत अवस्थानंद पुरी ने आश्रम की दुकानों को लेकर संचालकों से चल रहे विवाद के चलते दुकानों की छत पर भारी मात्रा में तेजाब उड़ेल दिया था। जिस पर दुकान संचालकों ने मौके पर पहुंचकर हंगामा काटा था। पुलिस ने बीती रात ही आरोपी महंत अवस्थानंद पुरी को हिरासत में लेकर कोतवाली ले आई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाल प्रवीण चंद कोश्यारी ने बताया कि एक दुकान संचालक राजपाल यादव पुत्र खेतल सिंह निवासी मायाकुंड की नामजद तहरीर पर आरोपी महंत अवस्थानंद पुरी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। बताया कि महंत ने दुकानें खाली कराने को लेकर जारी विवाद के चलते ऐसा किया। महंत की नीयत दुकानों को नुकसान पहुंचाने की थी, जिससे कि किराएदार दुकानें खाली कर दें। बताया कि इसके लिए महंत को तेजाब उसके यूपी स्थित देवबंद निवासी शिष्य ने उपलब्ध कराया था। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है, जहां से कोर्ट ने उसे जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें