फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंस्पेक्टर रोज करेंगे रैनबसेरों का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर निगम के सफाई निरीक्षक अब रोजाना शहर के रैन बसेरों का निरीक्षण करेंगे और इसकी रिपोर्ट नगर आयुक्त को सौंपेंगे। अमर उजाला में रैन बसेरों की अव्यवस्थाओं संबंधी खबर प्रकाशित होने के बाद हरकत में आए नगर आयुक्त ने सफाई निरीक्षकों को यह निर्देश दिए हैं। साथ ही उन्होंने लापरवाही बरतने पर सफाई निरीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई की बात भी कही है।
मंगलवार को अमर उजाला में ‘बेसहारा लोगों पर सर्दी और सिस्टम का ‘सितम’’ शीर्र्षक से प्रकाशित खबर का संज्ञान लेते हुए नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने रैनबसेरों में फैली अव्यवस्थाओं पर सफाई निरीक्षकों की बैठक बुलाई, जिसमें उन्होंने रैन बसेरों की खामियों को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निरीक्षक अब रोजाना रैन बसेरों की व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। वहां रजाई और गद्दों की स्थिति के साथ ही अलाव की व्यवस्था भी देखेंगे। अगर उन्हें कहीं कोई कमी मिलती है तो उसे दूर किया जाएगा। नगर आयुक्त ने कहा कि रैन बसेरों की साफ-सफाई की व्यवस्था भी चेक कर निरीक्षक उन्हें इसकी रिपोर्ट दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
महिला गार्ड के लिए पुलिस को लिखा जाएगा
नगर आयुक्त ने बताया कि रैन बसेरों में महिला गार्ड के लिए पुलिस अधिकारियों को पत्र लिखा जाएगा, जिससे रैन बसेरों में महिला गार्ड की तैनात की जाए। उन्होंने कहा कि रैन बसेरों में पुरुषों के साथ ही महिलाएं भी रुकती हैं, जिनके लिए महिला गार्ड जरूरी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें