फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र को दाखिला देने पर बनी लिखित सहमति

विज्ञापन
विज्ञापन
छात्र को दाखिला देने पर बनी लिखित सहमति
विज्ञापन

-- एसडीएम की मध्यस्थता में समाप्त हुआ आंदोलन, नौ दिनों से धरना दे रहे थे अभिभावक
अमर उजाला ब्यूरो
ऋषिकेश। ओंकारानंद सरस्वती निलायम स्कूल में छात्र को प्रवेश देने की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से स्कूल के बाहर धरना दे रहे अभिभावकों का आंदोलन एसडीएम की मध्यस्थता के बाद समाप्त हो गया। स्कूल प्रबंधन ने आईसीएससी से इसके लिए छात्र को प्रवेश देने का अनुरोध करने की बात कही है। दाखिला नहीं होने की स्थिति में छात्र को नए सत्र में अनिवार्य रूप से प्रवेेश देने की लिखित सहमति दी है।
मुनिकीरेती में कैलास गेट स्थित स्कूल के बाहर स्थानीय लोगों के साथ पिछले नौ दिनों से बेटे गौतम वर्मा को कक्षा 11 में प्रवेश देने की मांग को लेकर आंदोलनरत स्वर्गाश्रम निवासी उमाशंकर की मांग बृहस्पतिवार रात स्कूल प्रबंधन ने मान ली। आंदोलनकारियों और स्कूल प्रबंधन के बीच एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान ने मध्यस्थता की, जिसके बाद गतिरोध को समाप्त हो गया।
विज्ञापन

इस दौरान स्कूल के प्रधानाचार्य देवाशीष दास ने छात्र के अभिभावक उमाशंकर वर्मा को उनके बेटे को स्कूल में एडमिशन देने के लिए दोबारा आईसीएससी से अनुरोध करने का लिखित आश्वासन दिया। बताया कि इसके लिए विद्यालय प्रबंधन द्वारा एक अध्यापक को व्यक्तिगत रूप से अभिभावक के साथ नई दिल्ली भेजा जाएगा। इसके साथ ही बताया कि इस विषय में आईसीएससी की ओर से सकारात्मक जवाब नहीं मिलने पर स्कूल प्रबंधन नए सत्र 2018-19 में छात्र को अनिवार्य रूप से कक्षा 11 कला संकाय में दाखिला देगा।
विज्ञापन

समझौते के बाद अभिभावकों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ जारी आंदोलन को भी समाप्त करने की घोषणा की। मौके पर ब्लॉक शिक्षाधिकारी नरेंद्रनगर, नगर पालिका अध्यक्ष शिवमूर्ति कंडवाल, मनीष राजपूत, मनोज राजपूत, अशोक अग्रवाल, महावीर सिंह नेगी, जी. सुकुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें