फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुस्तक दान योजना में शिक्षक देने एक दिन का वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
पुस्तकदान के लिए शिक्षकों ने कटवाया एक दिन का वेतन
विज्ञापन

-- शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में योजना को लेकर हुई विचार गोष्ठी

अमर उजाला ब्यूरो
डोईवाला। शहीद दुर्गा मल्ल पीजी कॉलेज डोईवाला में पुस्तक दान योजना को लेकर आयोजित विचार गोष्ठी में शिक्षकों ने पुस्तकों के लिए एक दिन का वेतन देने का निर्णय लिया। कहा कि उच्च शिक्षा मंत्री की सकारात्मक पहल से छात्र समुदाय को पुस्तक उपलब्ध हो सकेंगी। बृहस्पतिवार को उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल पर शुरू हुई पुस्तक दान योजना के तहत डोईवाला महाविद्यालय के सभागार में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. एमसी नैनवाल ने कहा कि सरकार की पुस्तक दान योजना को सफल बनाना सबका दायित्व बनता है। शिक्षा के मंदिर में पुस्तक दान सबसे बड़ा सामाजिक कार्य होगा। मीडिया प्रभारी डॉ. केएल तलवाड़ ने कहा कि जरूरतमंद छात्र-छात्राओं को पुस्तक उपलब्ध कराकर उनके शैक्षिक विकास में सहयोग दिया जा सकता है। कहा कि उच्च शिक्षामंत्री डॉ. धन सिंह रावत की पहल सराहनीय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाणिज्य विभाग के डॉ. आरएम पटेल ने पुस्तकदान योजना के लिए दस हजार देने की घोषणा की। महाविद्यालयों के शिक्षकों ने तय किया कि पुस्तक दान योजना को प्रभावी बनाने के लिए शिक्षकों ने एक दिन का वेतन देने का फैसला लिया। विचार गोष्ठी में डॉ. नर्वदेश्वर शुक्ला, डॉ. रवि रावत, डॉ. अरुणा सूत्राधर, डॉ. दीपा शर्मा, डॉ. अफरोज इकबाल, डॉ. डीएन तिवारी, डॉ. एसके कुडियाल, डॉ. अंजलि वर्मा, डॉ. डीएन तिवारी, डॉ. राकेश नौटियाल और प्राची बहुगुणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें