गढ़वाल। लोकल उत्पादन कम होने और बारिश के चलते गढ़वाल के बाजारों सब्जियों की कीमतों में उछाल आ में उछाल आ गया है। कई जगहों पर सब्जियां के दाम दोगुने हो गए हैं। इनके दामों के आगे भी बढ़ने की संभावना है। सब्जियों में सबसे अधिक उछाल टमाटर के दामोें में आया है। हालांकि गोपेश्वर में मैदानी टमाटर 80 तो पहाड़ी टमाटर 40 रुपये किलो बिक रहा है। यहां सब्जी विक्रेता भी नजीबाबाद, रामनगर, कोटद्वार की मंडियों के बजाय ग्रामीण क्षेत्रों की सब्जियां मंगा रहे हैं। चमोली जिले में जोशीमठ, दशोली, घाट, पोखरी, नारायणबगड़, देवाल और थराली में टमाटर, खीरा, पत्ता गोभी, लोंकी, आलू, कद्दू, बैंगन, भरिंडी और हरी सब्जी की अच्छी पैदावार होती है। (गोपेश्वर/उत्तरकाशी/कोटद्वार/कर्णप्रयाग श्रीनगर से इनपुट केसाथ)
सब्जियों के भाव कहां कितना
कर्णप्रयाग
सब्जी पहले अब
भिंडी 30 40
करेला 30 40
लौकी 25 35
तुरई 30 50
टमाटर 30 40 (लोकल)
आलू 25 20 (लोकल)
प्याज 25 25
कोटद्वार
सब्जी पहलेे अब
बींस 40 80
शिमला मिर्च 30 80
टमाटर 20 60
बैंगन 20 40
तोरी 20 40
लौकी 20 30
खीरा 20 30
भिंडी 20 30
करेला 20 30
टिहरी
सब्जियों पहले अब
आलू 12 15
प्याज 15 20
टमाटर 30 60
लोकी 30 40
भिंडी 30 60
बीन्स 40 40
शिमला मिर्च 80 60
खीरा 30 20
तोरी 30 40
कद्दू 15 20
करेला 40 40
रुद्रप्रयाग
सब्जियों पहले अब
आलू 15 30
प्याज 20 20
टमाटर 30 60
बीन्स 40 40
शिमला मिर्च 60 70
कद्दू 30 40
श्रीनगर
आलू 10 20
प्याज 20 20
टमाटर (नासिक) 40 80
टमाटर (खंडाह) 20 60
भिंडी 20 30
तुरई 30 50
कद्दू 20 30
उत्तरकाशी
सब्जी पहले अब
फूल गोभी 40 80
टमाटर 30 60
फ्रेंचबीन 30 60
भिंडी : 20 40
लौंकी : 20 40
बैंगन 20 40
कद्दू 20 40
जय हो ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
श्रीनगर। छात्रों के संगठन जय हो ने एसडीएम के माध्यम से डीएम को ज्ञापन प्रेषित करते हुए शहर में सब्जी विक्रेताओं की मनमानी की शिकायत की है। छात्र नेता आयुश मियां, अभिषेक, शिवंकात कंडारी, दीपक और अभिनव आदि ने कहा कि जो सब्जी रुद्रप्रयाग, पौड़ी, चमोली जैसे बाजारों में ऋषिकेश व कोटद्वार की मंडियों के दामों से कुछ ऊपर बिक रही हैं वही सब्जी श्रीनगर में दोगुने मूल्यों में बिक रही है।
इन दिनों ग्रामीण सब्जी का अच्छा उत्पादन करते हैं, जिससे मैदानी क्षेत्र की मंडियों से सब्जी की डिमांड कम ही दे रहे हैं। मैदानी क्षेत्रों से पहुंच रहा प्याज प्रति किलो 40 रुपये में मिल रहा है, जबकि स्थानीय प्याज 35 रुपये किलो है। सोबन सिंह-राजेंद्र सिंह, सब्जी विक्रेता गोपेश्वर