फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओबीसी परिवार को एससी में दिखाया

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बहादराबाद।
ब्लॉक बहादराबाद के अहमदपुर ग्रंट में ओबीसी महिला और पुरुषों को एससी में दिखाकर इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत मकान दिए जाने के मामले में ग्रामीण ने ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। बीडीओ ने शिकायत मिलने पर जांच के निर्देश दिए है।
विज्ञापन

चार दिन पूर्व ओबीसी श्रेणी के एक व्यक्ति को एससी श्रेणी में दिखाकर मकान दिया गया था। अब इस गांव का दूसरा मामला भी सामने आया है। सैनी जाति (ओबीसी श्रेणी) की महिला को एससी में दिखाकर वर्ष 2014-15 में इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत मकान दे दिया गया। शिकायतकर्ता विकास सैनी का कहना है कि ओबीसी श्रेणी की महिला रिमझिम पत्नी पंकज सैनी और इंदल पुत्र सीताराम निवासी अहमदपुर ग्रंट को एससी जाति में दिखाकर इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत आवास दे दिया गया। इसमें बीडीओ से लेकर ग्राम पंचायत विकास अधिकारी तक कि मिलीभगत नजर आ रही है। जिलाधिकारी को भी पत्र भेजकर ओबीसी श्रेणी के व्यक्ति और महिला को एससी श्रेणी में दिखाकर इंदिरा आवास का लाभ दे दिया गया है। जिसके संबंध में शिकायत कर्ता ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। खंड विकास अधिकारी शिवरानी चौहान ने बताया कि शिकायत मिली है जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें