फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी : उत्तराखंड जीत से 167 रन दूर, कमल पर दारोमदार

Sat, 15 Feb 2020 01:42 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन

रणजी ट्रॉफी में चल रहे मैच में महाराष्ट्र ने उत्तराखंड को 270 रनों का लक्ष्य दिया है। जवाब में उत्तराखंड ने दूसरी पारी में दो विकेट पर 103 रन बना लिए हैं। जीत के लिए 167 रन और बनाने हैं। पहली पारी में शतकीय पारी खेलने वाले कमल क्रीज पर 40 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब कमल पर जीत का दारोमदार रहेगा।

विज्ञापन


डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर स्टेडियम बारामती में चल रहे मैच के तीसरे दिन शुक्रवार को महाराष्ट्र ने दूसरी पारी 142-2 स्कोर से आगे शुरू की। स्वप्निल (40) और ए बवाने (50) ने पारी आगे बढ़ाई। स्वप्निल 51 रन व बवाने 61 रन बनाकर आउट हुए। एन शेख ने 23, ए काजी ने 25, वी मोरे ने 21 रन बनाए। एस बछव ने 67 रनों की अहम पारी खेली। ए पलकर 3, एम चौधरी शून्य पर आउट हुए। पूरी टीम 102.3 ओवर में 313 रनों पर सिमट गई। 270 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही।

सलामी बल्लेबाज वैभव भट्ट (0) के रूप में पहला झटका लगा। हालांकि, कमल ने एक बार फिर मुश्किल समय में टीम को संभाला। डी नेगी ने उनका साथ दिया। नेगी 38 रनों की अहम पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इसके बाद कमल, मयंक मिश्रा के साथ मिलकर टीम को मजबूत स्थिति में ले गए। मैच खत्म होने तक टीम का स्कोर 33 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 103 रन रहा। कमल ने 40 व मयंक 19 रन बनाकर नाबाद लौटे।
विज्ञापन


सन्नी ने झटके 7 विकेट

दूसरी पारी में महाराष्ट्र ने शानदार खेल दिखाया। महाराष्ट्र टीम के 400 रनों का आंकड़ा पार करने की उम्मीद की जा रही थी, लेकिन उत्तराखंड के सन्नी राणा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए महाराष्ट्र को 313 रनों पर समेट दिया। सन्नी ने अकेले 7 विकेट झटके। उनके अलावा अग्रिम तिवारी, अंकित, मयंक मिश्रा ने 1-1 विकेट लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें