फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरआईएमसी कैडेट अभिमन्यु ने पाई एनडीए में दूसरी रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

संघ लोक सेवा आयोग की एनडीए परीक्षा में आरआईएमसी के कैडेट अभिमन्यु सिंह ने दूसरी रैंक हासिल की है। आरआईएमसी के ही कैडेट तन्मय मलिक ने पांचवीं रैंक हासिल की है। शीर्ष-50 में आरआईएमसी के नौ कैडेट्स ने अपना जलवा बिखेरा है।
विज्ञापन

हर साल की तरह इस साल भी आरआईएमसी का जलवा बरकरार है। यहां से प्रशिक्षण हासिल करने वाले कैडेट्स की सेना में अफसर बनने की राह साफ हो गई है। यूपीएससी ने 450 चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी की है। इसमें आरआईएमसी के 19 कैडेट्स शामिल हैं। हर छह माह में आरआईएमसी से 20 से 25 कैडेट्स एनडीए परीक्षा पास करते हैं। आरआईएमसी के कमांडेंट कर्नल विवेक शर्मा ने सभी कैडेट्स को बधाई दी। उन्होंने कहा कि विश्वस्तरीय प्रशिक्षण का ही नतीजा है कि लगातार आरआईएमसी कैडेट्स एनडीए परीक्षा में जलवा दिखा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें