फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उतराखंड पुलिस ने आईटीएम को छह विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड पुलिस ने आईटीएम को छह विकेट से हराया
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। 72वीं जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को उत्तराखंड पुलिस की टीम ने आईटीएम को और दून स्ट्राइकर ने वीर क्रिकेट एकेडमी को हराकर पूरे अंक हासिल किए।
जिला क्रिकेट लीग में बुधवार को दो मुकाबले खेले गए। पहला मुकाबला रेंजर्स ग्राउंड पर उत्तराखंड पुलिस और आईटीएम के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड पुलिस ने निर्धारित 30 ओवर में नौ विकेट पर 197 रन बनाए। टीम के लिए आशीष जोशी ने 56, अंशुल और डी शर्मा ने 31-31 व योगेश ने 21 रनों की पारी खेली। जवाब में उतरी आईटीएम की टीम जीत से केवल 69 रन पीछे रह गई। पूरी टीम 128 रन बनाकर आउट हो गई। बल्लेबाज एस भंडारी ने 65 रनों की पारी खेली। अन्य बल्लेबाज रोहित सिंह ने 24 रन बनाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, दून क्रिकेट ग्राउंड पर दूसरे मुकाबले में वीर क्रिकेट क्लब की टीम पहले खेलते हुए केवल 70 रन बना सकी। निचले क्रम के सुरेंद्र के 12 रन के अलावा कोई भी खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा नहीं छू सका। दून स्ट्राइकर के लिए रंजीत ने पांच व रोहन और मयंक ने दो-दो विकेट लिए। इसके बाद लक्ष्य का पीछा करने उतरी दून स्ट्राइकर की टीम ने मैच को सात विकेट से जीत लिया। बल्लेबाज मयंक 37 रन और के गौरी 11 रन बनाकर नाबाद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें