फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोटो -------- खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से होता है खेल महाकुं

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून। राज्य स्तरीय खेल महाकुंभ का मंगलवार को आगाज हो गया। महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने इसका शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न खेलों के कोच को प्रशिक्षण देने के लिए विदेशों से कोच बुलाए जाएंगे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा खेल महाकुंभ का उद्देश्य प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देना है। इसमें न्याय पंचायत स्तर तक के खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। यही वजह है इस महाकुंभ में पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। इस महाकुंभ में 13 खेलों में 7410 खिलाड़ी प्रतिभाग कर रहे हैं। राज्य सरकार ने इस वर्ष विकासखंड, जनपद और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों के लिए पुरस्कार राशि भी दोगुनी कर दी है। कार्यक्रम का संचालन हेमंत बिष्ट ने किया। इस अवसर पर खेल एवं शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ, डॉ भूपिंदर कौर औलख और विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें