फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर की सफाई व्यवस्था से समझौता नहीं : पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नवनियुक्त नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि शहर की सफाई व्यवस्था से किसी भी तरह को कोई समझौता नहीं किया जाएगा। आम जनता को साफ और स्वच्छ वातावरण देना प्राथमिकताओं में रहेगा। कूड़ा कलेक्शन और निस्तारण व्यवस्था को बेहतर बनाया जाएगा। वह शनिवार को कार्यभार संभालने के बाद अधिकारियों की बैठक ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि नगर निगम क्षेत्र का दायरा बढ़ गया है। ऐसे में निगम के सामने बढ़ी चुनौतियां रहेंगी। दून को उसकी सुंदरता फिर से लौटाई जाएगी। शहर को साफ-सुथरा और सुंदर बनाने के लिए हरसंभव कोशिश की जाएगी। इसमें किसी भी तरह की कोताही नहीं बरती जाएगी। अगर कोई अधिकारी या कर्मचारी लापरवाही बरतता है, तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। स्वच्छता, लाइट, ड्रेनेज और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को सुदृढ़ बनाया जाएगा। इसके अलावा सरकारी जमीन पर किए गए कब्जों को हटाना प्राथमिकता रहेगी। कहा कि निगम की ज्यादातर जमीन पर कब्जे हैं, जिन्हें खाली कराया जाएगा। खासकर निगम में शामिल 72 नए गांवों की सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त रखने को लेकर जल्द योजना बनाई जाएगी। नगर निगम की व्यवस्थाओं को पटरी पर लाने के लिए कर्मचारियों की भर्तियां की जाएंगी। आउटसोर्स कर्मचारियों की भी नियुक्ति की जाएगी। इससे नगर निगम की सेवाएं बेहतर होंगी। वहीं, पांडेय ने कहा कि डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन और उसके निस्तारण की व्यवस्था को ठीक किया जाएगा, जिससे शहर साफ-सुथरा रहे। इस दौरान अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कैलाश जोशी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, भूमि कर अधीक्षक विनय प्रताप, अधिशासी अभियंता रचना पयाल, कर अधीक्षक धर्मेश पैन्यूली, नायब तहसीलदार नरेशचंद्र नौटियाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
हर वार्ड का करूंगा व्यक्तिगत निरीक्षण
नवनियुक्त नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय ने कहा कि जल्द ही वह कार्यक्रम बनाकर एक-एक वार्ड का निरीक्षण करेंगे। इससे वार्डों की समस्याओं का निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन

---
मेयर ने किया स्वागत
मेयर सुनील उनियाल गामा ने कार्यभार ग्रहण करने पर नगर आयुक्त विनय शंकर पांडेय का स्वागत किया। गामा ने कहा कि नगर आयुक्त पांडेय के नेतृत्व में अधिकारी और कर्मचारी बेहतर काम करेंगे। साथ ही नगर निगम की व्यवस्थाओं को और बेहतर बनाया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें