नई टिहरी। जिला पंचायत टिहरी की ओर से जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन किया गया। समिति में रघुवीर सजवाण को अध्यक्ष और जिला पंचायत के कार्याधिकारी हिमांशु कफल्टिया को सचिव चुना गया।
जिला पंचायत सभागार में अध्यक्ष सोना सजवाण की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में कहा गया कि समिति का उद्देश्य जिले में जैव विविधता का संरक्षण करना है। इसके अलावा राज्य जैव विविधता बोर्ड और राष्ट्रीय जैव विविधता प्राधिकरण में जिले का प्रतिनिधित्व करेगी। इस दौरान जैव विविधता प्रबंधन समिति का गठन कर महिपाल सिंह बुटोला, दयाल सिंह तड़ियाल, गीतांजलि सजवाण, मुरारी लाल खंडवाल, रागनी भट्ट और राकेश मेहरा को सदस्य बनाया गया। समिति का कार्यकाल तीन साल के लिए होगा।