फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल प्रतियोगिताओं में राइंका मातली के खिलाड़ियों का दबदबा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। खेल महाकुंभ के तहत राइंका मातली में डुंडा ब्लॉक की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें अंडर-19 की 100 मीटर व 200 मीटर दौड़ के बालक वर्ग में आशीष नेगी तथा 5000 मीटर व 3000 मीटर दौड़ में संदीप गुसांई ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि 200 मीटर और 400 मीटर दौड़ के बालिका वर्ग में शालिनी तथा 100 मीटर और 3000 मीटर दौड़ में प्रियंका ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं फुटबॉल, वॉलीबॉल तथा कबड्डी प्रतियोगिता में राइंका मातली के छात्र छात्राओं का दबदबा रहा। खोखो प्रतियोगिता के बालक वर्ग में डुंडा तथा बालिका वर्ग में राइंका मातली ने बाजी मारी। उधर अंडर-17 की 200 मीटर व 400 मीटर दौड़ में शालिनी ने जीत दर्ज की। 100 मीटर दौड़ में राधिका ने बाजी मारी। वहीं अंडर-14 की वॉलीबॉल, खोखो तथा फुटबॉल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में राइंका मातली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। जबकि बालिका वर्ग के वॉलीबॉल प्रतियोगिता में पाइन वुड स्कूल डुंडा, खोखो में थाती धनारी तथा फुटबॉल में राइंका मातली की टीम ने बाजी मारी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें