फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानेदय की मांग को लेकर कर्मियों ने की तालाबंदी

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव(टिहरी)। नगर पंचायत लंबगांव में युवा कल्याण विभाग के माध्यम से कार्यरत आउटसोर्सिंग पर कार्यरत कर्मियों ने ईओ कार्यालय में तालाबंदी कर धरना दिया। उन्होंने कहा कि आठ माह से मानदेय न मिलने के कारण उनके सामने आर्थिक संकट बना हुआ है।
विज्ञापन

नगर पंचायत में पीआरडी के माध्यम से कार्यरत 13 आउटसोर्स कर्मचारियों में शुक्रवार को ईओ कार्यालय में तालाबंदी कर सांकेतिक धरना दिया। उन्होंने कहा कि लंबे समय से अपनी सेवाएं दे रहे हैं। लेकिन आठ माह से उन्हें मानदेय नही मिला है। जबकि नगर पंचायत ने नए कर्मचारियों की तैनाती करने के लिए उपनल को डिमांड भेजी गई है। जिससे उन्हें अपने भविष्य को लेकर चिंता सताने लगी है। उन्होंने जल्द मानदेय और नियमित नियुक्ति न देने पर बेमियादी आंदोलन की चेतावनी दी। तहसीलदार प्रतापनगर एसडी चौरसिया और ईओ यूडी तिवारी ने धरना स्थल पर पहुंचकर कर्मचारियों के धरने को समाप्त करवाया। नगर पंचायत अध्यक्ष भरोसी देवी ने कहा कि मामला प्रशासक काल के दौरान का है। नगर पंचायत की बोर्ड बैठक में कर्मियों की समस्या पर विचार किया जाएगा। इस मौके पर आशीष रावत, कृष्णा रावत, अमित कलूडा, मुकेश राणा, शुभम रावत, कुलवीर सिंह, वेदप्रकाश, हरपाल, जसपाल, सविता, अनीता, सविता, कमला देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें