ंचंबा (टिहरी)। नगर क्षेत्र के मसूरी रोड पर एक बाइक सवार को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार आयुष (17) पुत्र एलएस असवाल बुरी तरह से घायल हो गया। बताया गया कि आयुष सुबह नई टिहरी कॉन्वेंट स्कूल वार्षिकोत्सव में शामिल होने जा रहा था। कि मूसरी रोड पर एक पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। बताया गया कि छात्र के सिर पर गंभीर चोट आई है। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है। एसआई जोगेंद्र यादव ने बताया कि घायल को देहरादून अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। ब्यूरो