ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
भवन कर की नई दरों के विरोध में कांग्रेस उतर आई है। इसी कड़ी में बृहस्पतिवार को पूर्व विधायक राजकुमार ने सचिव शहरी विकास को सौंपा और शहरवासियों को सुविधाएं देने के बाद ही भवन कर की दरें बढ़ाने की मांग रखी।
पूर्व विधायक ने कहा कि भवन कर में 20 प्रतिशत का इजाफा किया गया है, लेकिन जनता को मूलभूत सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। ऐसे में सुविधाएं उपलब्ध कराने के बाद ही भवन कर की बढ़ी दरें लागू की जाएं। उन्होंने आरोप लगाया कि नगर निगम की ओर से शहर में निर्माण और मरम्मत कार्य नहीं कराए जा रहे हैं। बाजारों व सड़कों की सफाई व्यवस्था बदहाल है। कई स्थानों पर कूड़ेदान लगाने की जरूरत है। इसके अलावा खराब स्ट्रीट लाइटें भी खराब पड़ी हैं।