ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
अंतर क्षेत्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के खिताबी मुकाबले में पश्चिमी क्षेत्र ने मुख्यालय देहरादून को और दक्षिणी क्षेत्र ने मुंबई सेक्टर को हराकर फाइनल में जगह में बना ली है। दोनों टीम के बीच बृहस्पतिवार को फाइनल मुकाबला खेला जाएगा।
निगमित प्रशासन मुख्यालय देहरादूून की ओर से ओएनजीसी ग्राउंड में आयोजित प्रतियोगिता में बुधवार को दोनों सेमीफाइनल मुकाबला हुआ। पहला मुकाबला पश्चिमी क्षेत्र और मुख्यालय देहरादून के बीच खेला गया। इसमें पश्चिमी क्षेत्र ने मुख्यालय देहरादून को 25-29, 25-19, 18-25 व 25-18 से हराया। दूसरा सेमीफाइनल मैच दक्षिणी क्षेत्र और मुंबई सेक्टर के मध्य हुआ। इसमें दक्षिणी क्षेत्र की टीम ने मुंबई की टीम को 16-25, 22-25, 25-21, 26-24 व 16-14 से मात दी।