ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन व स्वदेशी जागरण मंच की ओर से सोमवार को राजपुर रोड स्थित मुख्य सचिव के आवास कॉलोनी में चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया। पर्यावरण, बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ और स्वदेशी अपनाओ थीम पर आधारित प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि राज्य विधि आयोग के अध्यक्ष जस्टिस राजेश टंडन ने किया। उन्होंने कहा कि चित्रों से माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण के जो संदेश दिए हैं वे काफी सराहनीय हैं। इस दौरान उन्होंने अच्छा प्रदर्शन करने वाले बच्चों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर सुधांशु ध्यानी, लच्छू गुप्ता, कुलदीप, विनायक, राहुल चौहान, रेखा निगम, शारदा गुप्ता, कविता चौहान आदि मौजूद रहे।