फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दो मिनट में रंग बदल रहा घंटाघर

विज्ञापन
विज्ञापन
हर दो मिनट में रंग बदल रहा घंटाघर
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। शहर में उत्तराखंड इन्वेस्टर्स समिट होने का असर घंटाघर पर भी दिखाई देने लगा है। शुक्रवार की शाम घंटाघर हर दो मिनट में रंग बदलता हुआ दिखाई दिया। नगर निगम ने इन्वेस्टर्स समिट के चलते यहां 12 रंगों की 80 एलईडी लगवाई हैं। जो तीन दिन तक घंटाघर को रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर करेंगी। इसके अलावा रायपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज से सौंग नदी तक लगाई गई 100 एलईडी लाइटें भी लगाई गई हैं।
शुक्रवार शाम को नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे घंटाघर पहुंचे। जहां उन्होंने 12 विभिन्न रंगों की 80 एलईडी लाइटों चालू कीं। उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के चलते तीन दिनों तक घंटाघर ऐसे ही जगमगाएगा। वहीं, इससे पहले वह रायपुर स्थित महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कॉलेज पहुंचे। जहां उन्होंने 100 एलईडी, 100 पोल व एक ट्रांसफार्मर भी शुरू किया। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, सहायक नगर आयुक्त रविंद्र दयाल, उप नगर आयुक्त सोनिया पंत, राजेंद्र राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
काश! रोज ऐसा ही जगमगाता घंटाघर
विभिन्न रंगों से जगमगाने वाले घंटाघर को देखकर लोगों ने जमकर सेल्फी ली। अरविंद नेगी ने कहा कि अलग-अलग रंगों के चलते घंटाघर शानदार दिखाई दे रहा है। उनका कहना था कि काश! रोज घंटाघर ऐसे ही जगमगाता। राकेश राणा कहते हैं कि आज घंटाघर देखने में काफी अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें