बेल्ट देकर सम्मानित किए खिलाड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। मुक्ति मार्शल आर्ट एकेडमी की ओर से नार्थ प्वाइंट स्कूल में खेल दिवस पर कराटे बेल्ट परीक्षा का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को बृहस्पतिवार को रेंबोकान कराटे डू एसोसिएशन ऑफ इंडिया की ओर से मान्यता प्राप्त बेल्ट और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इससे पहले कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे अरविंद कुमार कोटनाला ने खिलाड़ियों को खेल के नियमों के बारे में बताया। इस मौके पर बच्चों ने कराटे व किक का प्रदर्शन किया।
इस मौके पर विरांश, अभिमन्यु, आदर्शनी, अश्रत व अनुज को येलो बेल्ट, अभिराज, शौर्य, समृद्धि, गर्वीता, हिमांशु, अस्मिता, आयुष व अभिशा को ऑरेंज बेल्ट, पियूषा और अकांक्षा को परपल बेल्ट, खुशी व लक्की को ब्राउन बेल्ट और नाव्या को ग्रीन बेल्ट प्रदान की गई।