फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे पांच घंटे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
अगस्त्यमुनि। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड राजमार्ग गिंवाला के पास भूस्खलन से पांच घंटे तक बंद रहा। हाईवे के दोनों तरफ वाहनों की कतार लगी रही। उधर, गुप्तकाशी से सोनप्रयाग के बीच भी सड़क की स्थिति दयनीय बनी हुई है।
विज्ञापन

रविवार सुबह पांच बजे गिंवाला के समीप पहाड़ी से हुए भारी भूस्खलन के कारण हाईवे बंद हो गया था। भारी मलबा आने से यातायात ठप हो गया। इस दौरान दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगने से स्थानीय लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। करीब आठ बजे एनएच द्वारा मलबे की सफाई कर यातायात सुचारु किया गया, लेकिन पुन: नौ बजे हाईवे फिर बंद हो गया, जो 10.30 बजे के बाद खुल पाया। इसके बाद भी पहाड़ी से मलबा गिरने का क्रम बना रहा। एनएच के अधिशासी अभियंता जितेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि बरसात से भूस्खलन जोन सक्रिय होने के कारण हाईवे पर कई स्थानों पर पत्थरों के साथ मलबा गिर रहा है। जगह-जगह पर मशीनें तैनात की गई हैं। हरसंभव प्रयास किया जा रहा है कि कम से कम समय में यातायात बहाल किया जाए।
इधर, जिले में पीड़ा-पाबौ, गुप्तकाशी-कालीमठ, कोटी बैंड-थाती-बड़मा, खुजीर बैंड-चौकी-बर्सिल, रैंतोली-जसोली, छेनागाड़-बक्सीर, विजयनगर-पठालीधार, लमगौंडी-देवलीभणिग्राम, कंडाई-कमोल्डी आदि संपर्क मार्ग भी बंद पड़े हैं। सड़कों के बंद होने से इन मार्गों से जुड़े गांवों के ग्रामीणों को ब्लाक व जिला मुख्यालय सहित निकटवर्ती बाजारों तक पहुंचने में मीलों पैदल नापना पड़ा। उधर, कालीमठ घाटी को जोड़ने वाला गुप्तकाशी-कालीमठ-कोटमा-चौमासी मोटर मार्ग विद्यापीठ के समीप आए दिन बाधित हो रहा है। यहां निर्माणाधीन जग्गी-बग्वान मोटर मार्ग के डंपिंग जोन से गिर रहे मलबे से आए दिन यातायात प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें