रुड़की। बाल स्वास्थ्य एवं महिला शिक्षा समिति के प्रमाण पत्र वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कांग्रेसी नेता राजपाल सिंह ने कहा कि महिलाएं समाज को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। समिति महिलाओं को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाकर देश के विकास में अहम भूमिका निभा रही है।
झबरेड़ा स्थित समिति कार्यालय मे आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि ने कहा कि किसी भी देश के विकास में महिलाओं की भूमिका को नकारा नहीं जा सकता। बाल स्वास्थ्य एवं महिला शिक्षा समिति इस कमजोरी को दूर करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाकर देश की प्रगति में अपना योगदान दे रही है। इस मौके पर महिलाओं को सिलाई प्रशिक्षण पूरा करने पर प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष डॉ. ईआर सिद्दकी ने कहा कि समिति महिलाओं को शिक्षित व आत्मनिर्भर बनाने के अपने प्रयास जारी रखेगी। कार्यक्रम में पूजा, पुष्पा, अमानत रहमान, बबीता, रचना, मुमताज, समीर, मनीष, डॉ. प्रीतम शर्मा आदि मौजूद रहीं।