फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदियों के पुनर्जीवन के लिए दौड़े युवा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

रिस्पना और कोसी नदी को पुनर्जीवन का संदेश देने के लिए मैड संस्था की ओर से रविवार सुबह को दस किलोमीटर मैडाथोन का आयोजन किया गया। मैडाथोन में करीब आठ हजार युवाओं ने प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और प्रतिभागियों का हौसला बढ़ाया।
रविवार को मेकिंग ए डिफरेंस बाय बीइंग द डिफरेंस (मैड) की सातवीं वर्षगांठ के मौके पर परेड मैदान से मैडाथोन आयोजित की गई। मैडाथोन के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने रिस्पना और कोसी नदी पर पानी के संकट और इनमें डाली जा रही गंदगी पर चिंता व्यक्त की। उन्होेंने कहा कि नदियों के पुनर्जीवन के लिए प्रदेश के लोगों को आगे आना होगा। उन्होंने लोगों से प्लास्टिक उत्पादों का बहिष्कार करने और नदियों में कूड़ा न फेंकने की अपील भी की। उन्होंने संस्था के नदी बचाओ अभियान की सराहना की। मैड संस्था के संस्थापक अभिजय नेगी ने बताया कि मैडाथोन का मुख्य उद्देश्य युवाओं में नदियों हो रहे पानी के संकट को समझाना है।
विज्ञापन

मैडाथोन परेड मैदान से शुरू होकर एस्लेहॉल चौक, घंटाघर, बिंदाल पुल, गढ़ी कैंट, हाथीबड़कला, दिलाराम चौक से होते हुए वापस परेड मैदान पहुंची। इस दौरान करन कपूर, शिखा, सिद्धार्थ, नीरज, श्रेया, जानवी, शरद आदि मौजूद रहे।
.......................
कुल्हड़ों में वितरित किया पानी
प्लास्टिक उत्पादों के बहिष्कार करने का संदेश देने के लिए मैड संस्था की ओर से रास्ते में पड़ने वाले रेस्ट प्वाइंटों से प्रतिभागियों को मिट्टी के कुल्हड़ों में पानी वितरित किया गया।
..............................
बालक में मुकेश, बालिका वर्ग में रेनू ने मारी बाजी
मैडाथोन में बालक वर्ग में प्रथम मुकेश रावत, रजेश द्वितीय और परविंदर सिंह तीसरे स्थान पर रहे। वहीं, बालिका वर्ग में रेनू प्रथम, अर्पिता द्वितीय और शोभा राणा तृतीय स्थान पर रही। आयोजकों की ओर से विजेता प्रतिभागियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। सात जून को शेमफोर्ड दून स्कूल की ओर से प्रथम विजेता को आठ हजार, द्वितीय विजेता को पांच हजार और तृतीय विजेता को तीन हजार रुपये नगद ईनाम दिया गया।
विज्ञापन

.........................
वंदे मातरम-भारत माता की जय के गूंजे
मैडाथोन शुरू होने से पहले करीब 10 मिनट पहले मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने वंदे मातरम, भारत माता की जय के नारों से युवाओं का हौसला बढ़ाया। वहीं दस किलोमीटर की दौड़ में में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाएं चाक-चौबंद दिखी। अलग- अलग जहग बने रेस्ट प्वाइंट से गुजरते समय युवा भारत माता की जय के नारे लगाते दिखाई दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें