फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग से कलेक्ट होगा ई-वेस्ट और प्लास्टिक

विज्ञापन
विज्ञापन
अलग से कलेक्ट होगा ई-वेस्ट और प्लास्टिक
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
नगर निगम अब शहर में अलग से ई-वेस्ट और प्लास्टिक कचरा कलेक्ट करेगा, जिसके बाद उसे री-साइकिलिंग यूनिटों में भेजा जाएगा। मंगलवार को नगर आयुक्त ने ई-वेस्ट और प्लास्टिक कलेक्ट करने वाले वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह वाहन वेस्ट वारियर संस्था के सहयोग से चलाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने बताया कि शहर में काफी मात्रा में ई-वेस्ट निकल रहा है। साथ ही प्लास्टिक का कचरा भी काफी निकलता है। जिसे देखते हुए निगम ने ई-वेस्ट और प्लास्टिक को एकत्र करने की योजना बनाई है। जिसके तहत वार्डों में वाहनों के जरिये ई-वेस्ट और प्लास्टिक अलग-अलग कलेक्ट किए जाएंगे। जिसे री-साइकिलिंग यूनिट में भेजकर उसका निस्तारण किया जाएगा। इस वाहन को वेस्ट वारियर संस्था के सहयोग से चलाया जाएगा। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह, वेस्ट वारियर संस्था के नवीन सडाना, अंकिता, डॉ. सौम्या प्रसाद, नितिन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

---
यहां सप्ताह में एक दिन आएगा वाहन
नंदा की चौकी, राज प्लाजा, दिलाराम बाजार, लालपुल, बल्लूपुर चौक, सचिवालय, घंटाघर, सहस्त्रधारा।
--
इन स्थानों पर छह दिन पहुंचेगा वाहन
36 कर्जन रोड, 285 विजय कॉलोनी, 69 वसंत विहार, 385 दिलाराम बाजार।
--
ई-वेस्ट : बैटरीज, कंप्यूटर, मोबाइल चार्जर, प्रिंटर, स्कैनर, टीवी, हीटर, कूलर, माइक्रोवेव आदि।
प्लास्टिक वेस्ट : बॉटल, बॉल्टी, कैरी बैग, मिल्क पैकेट आदि।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें