फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने अभियान चला उड़ाया कूड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नगर आयुक्त के निर्देश पर सफाई कर्मचारियों ने रविवार को भी शहर का कूड़ा उठाया। देर रात तक चले अभियान में सफाई कर्मचारियों ने करीब 120 वाहनों के जरिए 400 मीट्रिक टन कूड़ा उठाया। इस दौरान कई नालों की सफाई भी की गई। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी ने कूड़ा उठान की मॉनीटरिंग की। वह अपनी रिपोर्ट सोमवार को नगर आयुक्त को सौंपेंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने शनिवार को सफाई कर्मचारियों को रविवार के दिन भी सफाई अभियान चलाने और कूड़ा उठान के निर्देश दिए थे। जिसके चलते सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों के साथ ही सभी वार्डों में सफाई अभियान चलाया गया। हड़ताल के चलते गंदा हुआ शहर अब साफ-सुथरा दिखने लगा है। सफाई के कार्य में किसी तरह की कोई परेशानी न आए, इसके लिए सफाई निरीक्षकों को अलग से एक जेसीबी और चार ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत अन्य वाहन उपलब्ध कराए गए थे। वरिष्ठ नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आरके सिंह ने बताया कि शहर में सफाई अभियान चलाया गया है। सोमवार को सफाई की रिपोर्ट नगर आयुक्त को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें