ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
देहरादून। संत निरंकारी सत्संग भवन बालावाला के तत्वावधान में रविवार को सत्संग का आयोजन किया गया। इसमें ज्ञान प्रचारक संजय कुमार ने सतगुरु माता सविंदर ने कहा कि मनुष्य प्रभु प्राप्ति के लिए पूजा पाठ व्रत नियम आदि करता है। भगवान और भक्ति को लेकर मनुष्य तरह-तरह के भ्रम में रहता है। उन्होंने कहा कि परम पिता परमात्मा अमर अविनाशी है, तीनों लोकों का मालिक है। परमपिता परमात्मा किसी व्रत नियम पूजा-पाठ, दान-पुण्य से प्राप्त नहीं होता। मनुष्य यदि इस सत्य को प्राप्त करना चाहता है तो उसके लिए गुरु की शरण में आना होगा। प्रभु प्राप्ति केवल सतगुरु की कृपा से होती है। इसके अलावा कई संतों, भक्तों, प्रभु प्रेमियों ने गीतों-वचनों से सत्संग को निहाल किया।