फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजगार मेले में 344 को मिली नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजगार मेले में 344 को मिली नौकरी
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में बृहस्पतिवार को टूरिज्म एंड हॉस्पिटेलिटी सेक्टर और उत्तराखंड कौशल विकास मिशन की ओर से रोजगार मेले आयोजन किया गया। मेले में देशभर से 18 कंपनियों के प्रतिनिधि पहुंचे। 2400 पदों पर भर्ती के लिए मेले में 1104 युवा पहुंचे। जिनमें से 344 अभ्यर्थी का चयन किया गया।
क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित रोजगार मेले में देश की 18 नामचीन कंपनियां शामिल रहीं। इनमें लीला, सोडक्सो, कंपास, बर्गर किंग, सरोवर, केवेंटर्स, फर्न, लेमन ट्री, बर्बेके नेशन, स्टैंडर्ड लिविंग आदि कंपनियों के प्रतिनिधि योग्य अभ्यर्थियों का चयन करने पहुंचे।
विज्ञापन

रोजगार मेले की शुरुआत सुबह करीब नौ बजे हुई। करीब पांच बजे तक आयोजित मेले में प्रदेश भर से 1104 अभ्यर्थी पहुंचे। कंपनियों के प्रतिनिधियों ने साक्षात्कार के दौरान उनके दस्तावेजों की जांच की गई। जिसके बाद विभिन्न पदों के लिए 344 अभ्यर्थियों का चयन किया गया।
विज्ञापन


कोट :
मेले में कंपनियों के प्रतिनिधि रोजगार देने के लिए साक्षात्कार के जरिये बौद्घिक और मानसिक स्तर पर युवाओं का टेस्ट लेती हैं। जो इन टेस्ट पास करता है और शर्तों पर खरा उतरता है, उसे रोजगार मिल जाता है।
- अजय सिंह, क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें