ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आर्यन सामाजिक संगठन की ओर से केदारपुर में आयोजित समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली छात्राओं और महिलाओं को सम्मानित किया गया। इसके अलावा शहीदों के परिजनों का भी सम्मान हुआ।
समारोह में मुख्य अतिथि विधायक उमेश शर्मा काऊ ने कहा महिलाओं का आज हर क्षेत्र में बड़ा योगदान है। समारोह में शहीद संदीप रावत की मां आशा देवी रावत, पिता हरेंद्र सिंह रावत, शहीद हवलदार महेश गुरुंग की पत्नी सीमा गुरुंग, शहीद प्रेम बहादुर थापा की पत्नी उर्मिला थापा, शहीद जीत बहादुर थापा की माता सावित्री देवी, पत्नी रानी थापा, राज्य आंदोलन के शहीद गिरीश भद्री की माता सुशीला देवी, पिता वाचस्पति भद्री को सम्मानित किया गया। इसके अलावा प्रीति डिमरी, शांति वर्मा, हिमांशी रावत, प्राची भट्ट, हिमानी भट्ट, रजनी खरोला, संतोष देवी, आशा नौटियाल को भी सम्मानित किया गया। समारोह की अध्यक्षता शशि चमोली ने की। समारोह में संयोजक पुष्पेंद्र कटियार, सह संयोजक जोगेंद्र रावत, अनिल चमोली, राजेश कांबोज, नितिन मौर्य, आदित्य बिष्ट, मनीष यादव, सुशील असवाल, अनिल सिंह तोमर, गिरीश सकलानी, अनुराग कटियार, सागर चंद मौजूद रहे।