फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना की वर्दी खरीदने पर दिखानी होगी आईडी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती के निर्देश पर शुक्रवार को शहर कोतवाली और कैंट थाने में आर्मी, आईटीबीपी समेत अर्द्धसैनिक बलों की वर्दी एवं अन्य समान बेचने वाले दुकानदारों की बैठक हुई। इसमें निर्देश दिए गए कि कोई भी दुकानदार बिना परिचय पत्र देखे सेना से जुड़े सामान नहीं बेचेगा।
विज्ञापन

बैठक में कोतवाली निरीक्षक बीबीडी जुयाल ने कहा कि सेना की वर्दी और अन्य सामान का गलत इस्तेमाल हो सकता है, जो सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर है। उन्होंने कहा कि कोई भी दुकानदार अनजान व्यक्तियों को सेना और अर्द्धसैनिक बलों की वर्दी या अन्य सामान नहीं बेचेगा। उन्होंने दुकानदारों से कहा कि सामान देने से पहले व्यक्ति का परिचय पत्र चेक करें और रजिस्टर में इंट्री भी करें। साथ ही संदेह होने पर संबंधित चौकी और कोतवाली को सूचना दें। उधर, कैंट थाने में भी डाकरा बाजार क्षेत्र के दुकानदारों की बैठक हुई। प्रभारी निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट ने कहा कि सेना की वर्दी और अन्य सामान बेचने वाले दुकानदार खरीदार की आईडी चेक कर उसकी रजिस्टर में इंट्री करेंगे। वर्दी सिलने वाले भी पूरा रिकार्ड रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें