फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाहन भता कटौती के विरोध में प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों के वाहन भत्ता कटौती के विरोध में शुक्रवार को आबकारी आयुक्त कार्यालय में प्रदर्शन कर धरना दिया। संगठन के कार्यवाहक महामंत्री अरुण पांडे ने कहा कि वाहन भत्ता कटौती को जल्द निरस्त नहीं किया गया तो संगठन आंदोलन तेज करने के लिए बाध्य होगा। परिषद के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर प्रहलाद सिंह ने कहा कि शनिवार को बाल विकास एवं कृषि निदेशालय का घेराव किया जाएगा।
विज्ञापन

आबकारी आयुक्त कार्यालय में एकत्र हुए कर्मचारियों ने कहा कि विभाग में कर्मियों के प्रमोशन भी लंबे समय से अटके हैं। विभाग का अब तक पुनर्गठन भी नहीं हो पाया है। जहां उपनिरीक्षकों के पद सृजित किए गए थे, उन्हें वहां तैनात न कर किसी अन्य स्थान पर तैनात कर दिया गया। इससे कर्मचारियों और अधिकारियों में नाराजगी है। विभाग के कुछ अधिकारियों ने कहा कि यह नियम विरुद्ध है। फिर भी इस तरह की कार्रवाई की गई। प्रदर्शनकारियों में शक्ति प्रसाद भट्ट, ओमवीर सिंह, अंजू बडोला, रेनू लांबा, किशन सिंह चौहान, धर्मपाल रावत, ललिता नेगी, भोपाल सिंह चौहान, प्रमोद कुमार आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें