फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिकायत के बाद छात्र को मिली परीक्षा में बैठने की अनुमति

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

बाल आयोग के हस्तक्षेप के बाद मारपीट के आरोप में निलंबित 12वीं के छात्र को परीक्षा में बैठने की अनुमति मिल गई है। इस बाबत बाल आयोग के अध्यक्ष योगेश खंडूड़ी की ओर से लिखे गए पत्र का जवाब सोमवार को जीआरडी के प्राचार्य ने भेजा है। खंडूरी ने शनिवार को निरंजनपुर स्थित जीआरडी एकेडमी के प्राचार्य को पत्र लिखा था। जिसमें उन्होंने छात्र को प्रवेश पत्र देने को कहा था।
विज्ञापन

दरअसलस्कूल प्रबंधन ने मारपीट के आरोप में पिछले वर्ष एक 12वीं कक्षा के एक छात्र को सस्पेंड कर दिया था। बाद में आयोग के दखल देने पर स्कूल प्रबंधन ने छात्र को सस्पेंड नहीं किया, लेकिन अब तक प्रवेश पत्र जारी नहीं किया। इस शिकायत पर बाल आयोग की सदस्य सीमा डोरा ने सोमवार को जीआरडी एकेडमी के प्राचार्य से मुलाकात की। डोरा ने कहा कि जब छात्र स्कूल आया नहीं तो उससे पिछली फीस न ली जाए। छात्र से सिर्फ परीक्षा फीस जमा कराई जाए। इसके अलावा सीमा डोरा ने स्कूल के बाहर छात्रों की भीड़ जुटने पर आपत्ति जताई। इसके लिए स्कूल गेट पर सुबह-शाम दो शिक्षकों की ड्यूटी तय करने की बात कही। इसके अलावा पुलिस से भी इस ओर ध्यान रखने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें