फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डाबरा गांव पहुंचे फार्मेसिस्ट ने वायरल पीड़ितों को दी दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
डाबरा गांव पहुंचे फार्मेसिस्ट वायरल पीड़ितों को दी दवा
विज्ञापन

करीब एक सप्ताह से वायरल की चपेट में हैं गांव के कई लोग
अमर उजाला ब्यूरो
साहिया। मुख्य चिकित्साधिकारी के निर्देश पर रविवार को डाबरा गांव में पहुंचे फार्मेसिस्ट मयंक देव ने लोगों का उपचार किया। उन्होंने पीड़ित लोगों का वेक्सीनेशन किया और दवाइयां बांटीं। मालूम हो कि एक सप्ताह से लोग वायरल बुखार की चपेट में हैं। लोगों में खांसी, बुखार और जुकाम के लक्षण देखे गए हैं। ठंड लगने के साथ ही लोगों को तेज बुखार आ रहा हैं।
विज्ञापन

ग्राम प्रधान रविंद्र सिंह नेगी ने कहा कि सबसे ज्यादा बच्चे और महिलाएं वायरल बुखार की चपेट में हैं। गांव में 20 परिवार रहते हैं। लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य वायरल से पीड़ित हैं। मामले की शिकायत ग्रामीणों ने सीएमओ से की थी। जिसके बाद रविवार को सीएमओ के निर्देश पर गांव पहुंचे फार्मेसिस्ट ने लोगों का उपचार किया। करीब 23 लोगों का वेक्सीनेशन और दवाइयां बांटीं। सीएमओ डॉ.वाईएस थपलियाल ने बताया कि पीएचसी कालसी के प्रभारी चिकित्साधिकारी को स्थिति पर नजर रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें