फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भगवान को निस्वार्थ करे याद जैसे प्रवचनों से सत्संग निहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

इंसान विपत्ति में भगवान को याद करता है, लेकिन संपत्ति आने पर उसे दुनिया भी याद नहीं आती है। इसीलिए महाभारत युद्ध के बाद भगवान श्री कृ ष्ण ने जब कुंती से कुछ मांगने को कहा कि तो कुंती ने भगवान से दुख मांगा। ये प्रवचन सुधांशु जी महाराज ने रविवार को वीडियो प्रोजेक्ट के जरिये दिए।
विज्ञापन

विश्व जागृति मिशन के अपर तुनवाला स्थित आनंद देव लोक आश्रम सत्संग भवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सुधांशु जी महाराज ने कहा कि इंसान को नि:स्वार्थ भाव से भगवान को याद करना चाहिए। सत्संग में आचार्य कुलदीप पांडेय ने कहा कि संसार में सबसे ज्यादा उपजाऊ भूमि हृदय है। जिसमें प्रेम या नफरत तुरंत अंकुरित हो जाता है। अहंकारवश रिश्तों को तोड़ने से अच्छा है कि मांफी मांगकर रिश्तों को जोड़े रखो। सत्संग के दौरान भजन-कीर्तन भी हुए और भंडारे का आयोजन किया गया। सत्संग के अवसर पर प्रधान सुधीर शर्मा, ओम प्रकाश गुप्ता, भूपेंद्र चड्ढा, प्रेम भाटिया, सुरेंद्र नेगी, कैलाश, तेज कुमार, सतीश, विजेंद्र सिंह, राज कुमार, शशि डंगवाल, प्रेमलता गुप्ता समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आचार्य कुलदीप पांडेय ने बताया कि शिवरात्रि के मौके पर टर्नर रोड स्थित शिवालिक आश्रम में सुबह नौ बजे रुद्राभिषेक व कीर्तन होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें