फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाबा साहेब पर आपतिजनक टिप्पणी, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाल/विकासनगर।
विज्ञापन

फेसबुक पर संविधान निर्माता बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की फोटो से छेड़छाड़ और आपत्तिजनक पोस्ट लिखे जाने के मामले में आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच के संयोजक दौलत कुंवर ने कोतवाली विकासनगर में भावनाएं भड़काने और आईटी एक्ट में मुकदमा कराया है।
विज्ञापन

दौलत कुंवर का आरोप है कि वोट फोर बीजेपी नाम के एक फेसबुक ग्रुप से चार जनवरी 2018 की शाम 6:31 बजे संजय द्विवेदी नामक के एक व्यक्ति ने पोस्ट डाला है। पोस्ट में बाबा साहेब के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी की गई है और बाबा साहेब के फोटो में भी बेअदबी की गई है। इस हरकत से पूरे दलित समाज के साथ ही देश के लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। बाबा साहेब के चित्र से छेड़छाड़ षडयंत्र के तहत की गई है। दलितों, पिछड़ों और गरीबों के मसीहा का इस तरह अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कोतवाल एसएस नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपी की धरपकड़ के लिए साइबर एक्सपर्ट को लगाया गया है। शीघ्र ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें