फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह के 351वें प्रकाशोत्सव पर निकली प्रभात फेरी

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/चकराता।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह जी का 351वां प्रकाशोत्सव शुक्रवार को चकराता में धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने सुबह बैंड-बाजों के साथ गुरुद्वारे से प्रभात फेरी निकाली। इसके बाद गुरु दरबार में शबद-कीर्तन किया गया। वहीं बड़ी संख्या में लोगों ने लंगर भी छका। विकासनगर मुख्य बाजार और अजीतनगर स्थित गुरुद्वारे में भी शबद-कीर्तन हुए।
विज्ञापन

गुरु गोबिंद सिंह जी के प्रकाशोत्सव पर शुक्रवार सुबह चौक बाजार से प्रभात फेरी शुरू हुई। प्रभात फेरी सदर बाजार, केसरी मार्केट, तहसील, बस स्टैंड, एमईएस लाइन होते हुए चौक बाजार पर संपन्न हुई। इसके अलावा गुरुद्वारे में विशेष अरदास कर कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। कीर्तन दरबार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मत्था टेक गुरु का सिमरन किया। चौक बाजार स्थित गरुद्वारे में रात को दीवान सजा। इस दौरान रागी जत्थों में शामिल भाई अजय सिंह और भाई मान सिंह ने मितर प्यारे नू, हाल मुरीदा दा कहना, जे तू बेलिया तन मन दे नाल, तहि प्रकाश हमारा भयो पटना शहर बिखे भवलयो, देह शिवा बर मोह इहे, आदि का गुणगान कर संगत को निहाल किया। इस मौके पर प्रधान अरविंद पाल, तीर्थ कुकरेजा, गुरुचरण सिंह, राहुल चांदना, दलजीत नागपाल, रविंद्र पाल सिंह, हरभजन सिंह, गुलजारी लाल, अनिल चांदना, मनीष कुकरेजा, आशीष कुकरेजा, अंकित मोहल, बाबुल कुमार, जसपाल नागपाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें