फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद स्मारक पर क्रमिक अनशन करेगा उक्रांद

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

गैरसैंण स्थायी राजधानी की मांग को लेकर उक्रांद शहीद स्मारक पर आठ जनवरी से दस दिवसीय क्रमिक अनशन शुरू करेगा। दल के केंद्रीय संरक्षक बीड़ी रतूड़ी ने कहा कि अनशन के दौरान सामाजिक संगठनों और आम जनता से भी समर्थन मांगा जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को उक्रांद के केंद्रीय कार्यालय में मीडिया से वार्ता में उन्होंने कहा कि क्रमिक अनशन में केंद्रीय पदाधिकारी, जनपद, महानगर इकाई, युवा और उक्रांद महिला प्रकोष्ठ की भागीदारी होगी। दस दिनों तक क्रमिक अनशन के बाद समर्थन में आए सभी संगठनों और जनता के साथ ‘दस्तक दो’ कार्यक्रम के तहत राजभवन में दस्तक दी जाएगी। निकाय चुनावों के बारे मेें उन्होंने कहा कि देहरादून की सातों विधानसभाओं के पूर्व विधानसभा प्रत्याशियों को उनके क्षेत्र के वार्डों मेेें चुनाव की तैयारियों के लिए प्रभारी बनाया गया है। इससे पूर्व उन्होंने कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसमें केंद्रीय महामंत्री जय प्रकाश उपाध्याय, केंद्रीय प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, उक्रांद महानगर अध्यक्ष संजय क्षेत्री, कृपाल नेगी, नरेंद्र सिंह रावत, दीपक नेगी, रोहित बिष्ट, माला थापा, अंजना मौजूद रहीं।
विज्ञापन

--
ये बनाए गए प्रभारी
विधानसभा-प्रभारी
मसूरी-जय प्रकाश उपाध्याय
राजपुर-मनोज कुमार
रायपुर-अनिल डोभाल
धर्मपुर-बहादुर सिंह रावत
कैंट-शांति प्रसाद भट्ट, उत्तम रावत
डोईवाला-सुभाष पुरोहित
सहसपुर-देवेंद्र कंडवाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें