फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानों, सदस्यों ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
जयहरीखाल/लैंसडौन (ब्यूरो)। जयहरीखाल क्षेत्र पंचायत की त्रैमासिक बैठक में बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों ने महत्वपूूर्ण अधिकारियों की गैरमौजूदगी और राज्य वित्त की धनराशि में कटौती करने का विरोध करते हुए जमकर हंगामा काटा। करीब चालीस से अधिक प्रधानों ने बैठक का बहिष्कार कर शासन और प्रशासन के प्रति नारेबाजी भी की।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को ब्लॉक प्रमुख पप्पू देवी की अध्यक्षता में जैसे ही बीडीसी की बैठक प्रारंभ हुई, वैसे ही सदस्यों ने जिलास्तरीय प्रमुख विभागों के अधिकारियों की गैरमौजूदगी को मुद्दा बनाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। ग्राम प्रधान राज्य वित्त आयोग की धनराशि में से ग्राम पंचायतों के बजट में कटौती करने पर भड़के हुए थे। सदस्यों ने कहा कि पीएमजीएसवाई, उद्योग, खाद्य एवं रसद, स्वजल के अधिकारी बीडीसी बैठकों में नहीं आ रहे हैं, जबकि सबसे ज्यादा दिक्कतें इन्हीं विभागों से संबंधित होती हैं। बैठक में मौजूद मुख्य विकास अधिकारी विजय जोगदंडे ने सदस्यों को भरोसा दिलाया कि अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई के साथ ही उनका एक दिन का वेतन काटा जाएगा। प्रधान संगठन के अध्यक्ष हरिमोहन रावत की अगुवाई में प्रधानों ने बैठक में मौजूद क्षेत्रीय विधायक दिलीप रावत को तीन सूत्री मांग पत्र सौंपा।
ग्राम प्रधानों ने उनके मानदेय को 750 रुपये से बढ़ाकर 5000 रुपये करने, पंचायतीराज एक्ट लागू करने, मनरेगा का भुगतान अविलंब करने की मांगें प्रमुख रूप से उठाई। बैठक में डीपीआरओ पौड़ी एनएम खान, तहसीलदार सुभाष ध्यानी, ज्येष्ठ उपप्रमुख उदय प्रताप, प्रधान पुष्पा देवी, सुरेंद्र सिंह, वीरेंद्र सिंह, रामदयाल, जितेंद्र, बलवीर, खुशहाल कंदोली, मस्ता देवी, सरिता बिष्ट, धर्मेन्द्र सिंह, लक्ष्मी देवी समेत कई सदस्य मौजूद थे। बैठक का संचालन बीडीओ रमेश सिंह नेगी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें