फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रा ड्यूटी से अस्पताल लौटे सर्जन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोटद्वार। राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में यात्रा ड्यूटी पर गए सर्जन की वापसी हो गई है। इसके कारण छह दिन से बिना सर्जन के चल रही बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था ढर्रे पर आ गई है। सर्जन के आने से सर्जिकल वार्ड में भर्ती मरीजों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने राजकीय संयुक्त चिकित्सालय से 28 जून को अस्पताल के तीन महत्वपूर्ण डाक्टरों का तबादला कर दिया था। अस्पताल में दो सर्जन तैनात थे, जिसमें से एक सर्जन डा. सतीश कुमार पहले से ही यात्रा ड्यूटी पर थे। इसके बावजूद शासन ने दूसरे वरिष्ठ सर्जन डा. अरुण कुमार पांडे का भी स्थानांतरण कर दिया था। इसके कारण कोटद्वार अस्पताल में भर्ती सर्जरी के मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। बुधवार को जैसे ही उन्होंने वार्ड में सर्जन को देखा तो उन्होंने राहत की सांस ली। इस दौरान डा. सतीश कुमार ने मरीजों का हाल जाना उनके लिए दवाइयां लिखीं और आवश्यक मरीजों के ऑपरेशन भी किए।
अस्पताल के सीएमएस डा. आईएस सामंत ने बताया कि यात्रा ड्यूटी पर गए सर्जन डा. सतीश कुमार ने ड्यूटी ज्वाइन कर ली है। इससे थोड़ी राहत तो मिली है, लेकिन अस्पताल में एक और सर्जन की आवश्यकता है। अस्पताल में खाली चल रहे फिजीशियन और पैथालॉजिस्ट पद पर डाक्टरों की तैनाती के लिए शासन को लिखा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें