फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: 1610 अभ्यर्थियों ने दी नर्सिंग अधिकारी पदों के लिए लिखित परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
-उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने दो दिन में संपन्न कराई परीक्षा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड की नर्सिंग अधिकारी पदों की भर्ती के लिए 1610 अभ्यर्थियों ने लिखित परीक्षा दी। बोर्ड ने दो दिन में शांतिपूर्वक ढंग से परीक्षा संपन्न कराई है।
विज्ञापन

रविवार को देहरादून, श्रीनगर, हल्द्वानी व अल्मोड़ा में नर्सिंग अधिकारी (डिग्रीधारक) महिला व पुरुष पदों के लिए लिखित परीक्षा हुई। कुल 4241 अभ्यर्थियों में से 3479 ने परीक्षा दी। जबकि 762 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। 25 जुलाई को हुई नर्सिंग अधिकारी (डिप्लोमाधारक) पदों की लिखित परीक्षा में 4837 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि 848 अनुपस्थित रहे। परीक्षा में पारदर्शिता के लिए बोर्ड की ओर से सभी परीक्षा केंद्रों में मेटल डिटेक्टर लगाए गए थे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें