फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देहरादून : राजाजी टाइगर रिजर्व में गश्त करेंगी 16 विशेष टीमें

Thu, 24 Jun 2021 01:25 AM IST
देहरादून ब्यूरो न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
राजाजी टाइगर रिजर्व - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मानसून के दौरान राजाजी टाइगर रिजर्व में 16 विशेष टीमें गश्त करेंगी। वन्यजीवों की निगरानी के साथ ही शिकारियों को धर दबोचने के लिए टाइगर रिजर्व निदेशक की ओर से अधिकारियों की अगुवाई में टीमों का गठन किया गया है। इस संबंध में टाइगर रिजर्व डीके सिंह की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

टीमों में शामिल वनकर्मियों को हथियार और उपकरण के साथ ही ड्रोन कैमरे भी मुहैया कराए गए हैं। टाइगर रिजर्व निदेशक ने बताया कि रवासन, कासरों, बेरीवाड़ा, धौलखंड जैसी रेंजों में एक-एक टीम को तैनात किया गया है। जबकि, चीला, मोतीचूर, गोहरी, हरिद्वार, चिल्लावाली रामगढ़ जैसी संवेदनशील रेंजों में दो-दो टीमें तैनात की गई हैं। डीके सिंह की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि मानसून के दौरान टाइगर रिजर्व के वन्यजीवों के नदियों और दलदल में फंसने की संभावना रहती है ऐसे में संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर रखी जाए। कहा कि मानसून के दौरान शिकारियों की भी सक्रियता बढ़ जाती है, लिहाजा इन पर भी पैनी नजर रखी जाए।
टाइगर रिजर्व निदेशक का कहना है कि मानसून के दौरान गश्त में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। अधिकारी समय-समय पर औचक निरीक्षण कर पता लगाएंगे कि टीमें गश्त कर रही हैं या नहीं। कहा कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो संबंधित के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें