फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टर इंचार्ज से 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाला एक आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। दून मेडिकल कॉलेज में तैनात सिस्टर इंचार्ज के साथ जमीन की धोखाधड़ी करने वाले एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जुलाई में दुष्कर्म की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया था। दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
विज्ञापन

बीती चार अगस्त को सिस्टर इंचार्ज सुनीता दास पत्नी संजय उर्फ राजन निवासी नर्सेज कैंपस दून अस्पताल देहरादून ने शिव आसरे राय निवासी 71 राजपुर रोड देहरादून हाल निवासी वाराणसी यूपी के साथ ही उसकी पत्नी सुशीला राय, शिव आसरे राय के भांजे सुधांशु राय निवासी विकासनगर और मुकेश यादव पुत्र छोटे लाल निवासी विद्यापीठ विकासनगर के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कराया था। आरोप था कि उक्त लोगों ने ढकरानी पछवादून में जमीन खरीद के नाम पर उनसे करीब 16 लाख रुपये की धोखाधड़ी की है। मुकदमा दर्ज होने के बाद से ही पुलिस आरोपियों की तलाश में लग गई।
बीते शुक्रवार देर रात पुलिस को सूचना मिली कि उक्त आरोपियों में से एक तिरछा पुल ढालीपुर के पास खड़ा है। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को धर दबोचा। आरोपी की पहचान मुकेश यादव पुत्र छोटेलाल निवासी विद्यापीठ मार्ग विकासनगर के रूप में हुई। एसएसआई रामनरेश शर्मा ने बताया कि उक्त आरोपी के खिलाफ जुलाई में एक महिला के साथ दुष्कर्म की धाराओं में भी मुकदमा दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

दोनों ही मामलों में पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। कहा कि जल्द ही अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस टीम में चौकी प्रभारी कुल्हाल प्रमोद कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर हिमानी चौधरी, कांस्टेबल मनजीत लेखवार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें