फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री दर्शन के साथ प्रदेश के विकास पर सकारात्मक दिखी वित्त आयोग की टीम, पर्यटन पर रहा जोर

Wed, 17 Oct 2018 02:53 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
वित्त आयोग की टीम पहुंची नैनीताल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

केंद्रीय वित्त आयोग की टीम ने बुधवार सुबह गंगोत्री धाम पहुंचकर मां गंगा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। टीम ने अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। तीर्थ पुरोहितों ने भी उन्हें क्षेत्र की विषम भौगोलिक परिस्थितियों तथा वन कानूनों से प्रभावित हो रहे विकास की जानकारी दी। 

विज्ञापन


तय कार्यक्रमानुसार बुधवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे केंद्रीय वित्त आयोग की टीम आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह के नेतृत्व में हेलीकॉप्टर से हर्षिल पहुंची। यहां से वे सड़क मार्ग से सुबह साढ़े नौ बजे गंगोत्री पहुंचे। गंगोत्री में तीर्थ पुरोहितों ने ढोल नगाड़ों और फूलमालाओं के साथ इस टीम का स्वागत किया। टीम के साथ सूबे के वित्त मंत्री प्रकाश पंत एवं गंगोत्री विधायक गोपाल रावत भी यहां पहुंचे। गंगोत्री स्थित वीआईपी घाट एवं मंदिर में आयोग की टीम ने मां गंगा की विशेष पूजा-अर्चना एवं आरती की। आयोग के सदस्य गंगोत्री धाम के नैसर्गिक सौंदर्य से अभिभूत नजर आए। 

गंगोत्री भ्रमण के दौरान आयोग की टीम ने जिला स्तरीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस दौरान डीएम डा.आशीष चौहान ने आयोग की टीम को जिले की विस्तृत जानकारियों वाली बुकलेट प्रदान की। जनप्रतिनिधियों एवं गंगोत्री मंदिर के तीर्थ पुरोहितों ने आयोग की टीम के समक्ष पहाड़ की विषम परिस्थितियों के साथ ही वन कानूनों से विकास प्रभावित होने की जानकारी दी। उन्होंने ईको सेंसिटिव जोन की बंदिशों से आम जनजीवन पर पड़ रहे असर के बारे में भी बताया। इस मौके पर वित्त सचिव अमित नेगी, सीडीओ प्रशांत आर्य, सीएमओ डा.विनोद नौटियाल, एसडीएम देवेंद्र नेगी, डीडीओ संजय सिंह, सीवीओ प्रलयंकर नाथ आदि तमाम अधिकारी तथा गंगोत्री मंदिर समिति के अध्यक्ष मुकेश सेमवाल, सचिव सुरेश सेमवाल, संजीव सेमवाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन

उत्तराखंड के विकास में पर्यटन का महत्वपूर्ण स्थान

उत्तराखंड के विकास में पर्यटन का महत्वपूर्ण स्थान है। पर्यटन में वृद्धि से प्रदेश को आर्थिक गति मिलेगी। सरकार की ओर से उन्हें पर्यटन को लेकर प्रत्यावेदन दिए गए हैं, आयोग उन पर विचार कर सकारात्मक रुख अपनाने का प्रयास करेगा। यह बात बुधवार को यहां पत्रकारों से बातचीत में 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह ने कही। 

 उन्होंने कहा कि प्रदेश में पर्यटन को बेहतर करने के लिए कनेक्टिविटी और इंफ्रास्ट्राक्चर को और मजबूत करना होगा। ताकि देश-विदेश के पर्यटक भी आकर्षित हो सकें। उन्होंने पर्यटन कारोबारियों के साथ बैठक के बाद कहा कि सरोवर नगरी में आने से पहले उन्हें गंगोत्री जाने का मौका मिला।

इसके लिए उन्होंने राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नैनीताल आकर टीम के सदस्यों को प्रसन्नता हुई है। बताया कि राज्य सरकार के प्रतिनिधियों की ओर से कई प्रस्ताव मिले हैं। उत्तराखंड की चुनौतियों की झलक पर्यटन में दिखाई देती है। आयोग का विचार है कि नैनीताल की विजिट पर्यटन की दिशा में सकारात्मक कदम है।
विज्ञापन

पहाड़ में जैविक खेती कर आय में करें वृद्धि : मेहता

केंद्र सरकार की 15वें वित्त आयोग की टीम बुधवार को भीमताल ब्लॉक के पांडेछोर अलचौना गांव पहुंची। वित्त आयोग की टीम के सदस्य अरविंद मेहता ने कहा कि पहाड़ में जैविक खेती से किसान अपनी आय दोगनी कर सकते हैं। हिमाचल की कृषि को देख अन्य राज्य उनसे बहुत कुछ सीख रहे हैं। टीम के सदस्य रमेश चंद्र ने कहा कि देवभूमि को बहुत जल्द मॉडल प्रदेश बनाने के लिए आर्थिक सहयोग दिया जाएगा। पहाड़ में किसानों के लिए मंडी खोलने और जंगली जानवरों के आतंक से छुटकारा दिलाने के लिए वह गंभीरता से काम करेंगे।  

 इससे पहले टीम के मुख्य सदस्य अरविंद मेहता और रमेश चंद्र का विधायक राम सिंह कैड़ा और ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने पुष्प गुच्छ भेंट कर स्वागत किया। इस दौरान ल्वाड़-डोबा से आई छोलियारों की टीम ने नृत्य भी प्रस्तुत किया।   वित्त आयोग के सदस्य अरविंद मेहता और रमेश चंद्र ने कार्यक्रम में लगे पशुपालन, कृषि विभाग, चाय बागान, लालकुआं दुग्ध उत्पादन, खादी उद्योग उत्पादन, रेशम विभाग, हस्तशिल्प उद्योगों, जैविक उत्पादन को देखा। टीम ने विभागीय अधिकारियों से जानकारी लेकर किसानों की बेहतर योजनाओं को देने को कहा।  

किसानों ने उठाईं समस्याएं 
वित्त आयोग की टीम के सम्मुख विधायक राम सिंह कैड़ा ने मंडी नहीं होने से किसानों की सब्जियों के सड़ने, पहाड़ों में उद्योग न होने से पलायन होने, झीलों के सौंदर्यीकरण, सड़कों के निर्माण कार्यों को हल करने की मांग की। ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट ने 14वें वित्त की राशि बंद करने पर नाराजगी व्यक्त की। प्रगतिशील किसान आनंद मणि भट्ट ने कहा कि किसान जंगली जानवरों से फसलों के नष्ट होने पर परेशान हैं। गांवों में आज तक सड़क नहीं बन पाई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें