फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निकाय चुनाव 2018: इस बार नगर निगम परिसर में होगी नामांकन प्रक्रिया, 19 अक्टूबर तक मिलेगी एनओसी 

Wed, 17 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
dehradun nagar nigam
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव प्रक्रिया इस बार जिलाधिकारी कार्यालय के बजाए नगर निगम परिसर में होगी। इसके तहत मेयर पद के नामांकन बैंक ब्लॉक और पार्षद पदों के नामांकन नए प्रशासनिक भवन में होंगे। 

विज्ञापन


चुनाव तैयारियों के मद्देनजर नगर आयुक्त विजय कुमार जोगदंडे ने मंगलवार को नगर निगम परिसर के दोनों स्थलों का निरीक्षण किया और लोनिवि अनुभाग की अधिशासी अभियंता रचना पयाल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया।

इसके अलावा बैंक ब्लॉक में जल्द पुताई कराने, रिटर्निंग ऑफिसर के बैठने तथा बेरिकेडिंग आदि की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। निरीक्षण में अपर नगर आयुक्त नीरज जोशी, अधिशासी अभियंता रचना पयाल आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

19 अक्टूबर तक मिलेगी एनओसी 

नगर निगम चुनाव को लेकर अनापत्ति पत्र लेने के लिए दावेदारों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। दो दिन के भीतर 250 दावेदार एनओसी ले चुके हैं। नगर निगम, बिजली विभाग और जल संस्थान में एनओसी लेने वालों की दिनभर भीड़ लगी रही। 

नगर निगम में सुबह 10 बजे से ही निवर्तमान पार्षदों के साथ ही चुनाव में ताल ठोकने वाले दावेदारों की भीड़ उमड़ी। यहां भूमि, कर, बिजली और स्वास्थ्य अनुभाग में वह अधिकारियों से हस्ताक्षर कराने के लिए कतार में खड़े दिखाई दिए। इसके बाद नायब तहसीलदार के कमरे से एनओसी जारी की जा चुकी है। वहीं, दोपहर में लंच के बाद अधिकारियों के देरी से कार्यालय पहुंचने के चलते दावेदारों को इंतजार करना पड़ा।

उनका कहना था कि अधिकारियों को एनओसी देने के लिए अतिरिक्त काउंटर लगाने चाहिए, जिससे आसानी से कार्य पूरा हो सके। सोमवार को 55 दावेदारों को एनओसी जारी की जा चुकी है। वहीं, मंगलवार को करीब 200 लोगों को एनओसी दी गई। कुछ ऐसा ही हाल बिजली विभाग और जल संस्थान के कार्यालय पर भी देखने को मिली। 

दावेदारों को अनापत्ति पत्र 19 अक्टूबर की शाम पांच बजे तक जारी की जाएगी। इसके बाद किसी को भी अनापत्ति पत्र नहीं दिया जाएगा। अब दावेदारों के पास महज तीन दिन ही शेष बचे हैं। यही कारण है कि अगले दो दिनों में भीड़ और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है। 

नगर निगम से एनओसी जारी की जा रही है। आवेदन के 24 घंटे के भीतर हम दावेदार को एनओसी दे दे रहे हैं। जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त काउंटर खोले जाएंगे, दावेदारों को किसी भी तरह की दिक्कत पेश नहीं आने दी जाएगी।
 - विजय कुमार जोगदंडे, नगर आयुक्त  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें