फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बहुउद्देशीय शिविर में 1590 लाभार्थियों को मिला योजना का लाभ

विज्ञापन
विज्ञापन
- बहुउद्देशीय शिविर में आईं 65 शिकायतों में से 35 का मौके पर निस्तारण
विज्ञापन

- समाज कल्याण विभाग ने 46 पात्र लोगों की पेंशन स्वीकृत की
संवाद न्यूज एजेंसी
विकासनगर। ब्लॉक मुख्यालय में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 1590 लोगों ने विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाया। इस दौरान आईं 65 शिकायतों में से 35 का मौके पर निस्तारण किया गया। समाज कल्याण विभाग ने 46 पात्र लोगों की पेंशन स्वीकृत की।
विज्ञापन

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार, प्रशासन गांव की ओर अभियान के तहत उप जिलाधिकारी विनोद कुमार की अध्यक्षता में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने एलोपैथिक में 156, होम्योपैथिक में 122 और आयुर्वेदिक में 79 लोगों की जांच करके उन्हें निशुल्क दवाइयां वितरित कीं। पशुपालन विभाग ने 79 पशुपालकों को दवाई उपलब्ध कराई। राजस्व विभाग ने 15 प्रमाणपत्र जारी किए। रीप परियोजना में 30, डेयरी में 80, कृषि विभाग ने 49, उद्यान विभाग ने 25 किसानों को कृषि यंत्र, बीज और पीएम किसान निधि प्रदान की। इसके अलावा जिला पूर्ति विभाग ने 45 राशन कार्ड धारकों की केवाईसी करवाई। इसके अतिरिक्त पंचायती राज विभाग ने 142 मामलों का निस्तारण किया। श्रम विभाग के माध्यम से 40 श्रमिकों को पंजीकरण योजना के तहत लाभान्वित किया गया। बाल विकास, एनआरएलएम, श्रम, मत्स्य, विद्युत, पेयजल निगम, शिक्षा और ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से भी कई लाभार्थियों को लाभ पहुंचाया गया। सेवायोजन विभाग ने 25 छात्र-छात्राओं की कॅरिअर काउंसलिंग की। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक मुन्ना सिंह चौहान व उत्तराखंड आवास सलाहकार परिषद के उपाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने कहा कि शिविर के माध्यम से सरकार प्रत्येक व्यक्ति को योजनाओं से लाभान्वित करने का कार्य कर रही है। शिविर में ब्लॉक प्रमुख नारायण ठाकुर, भाजपा के जिलाध्यक्ष मीता सिंह, ज्येष्ठ प्रमुख गुलफाम अली, कनिष्ठ प्रमुख अनिल तोमर, जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र सिंह, खंड विकास अधिकारी शक्ति भट्ट समेत भारी संख्या में ग्राम प्रधान व अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें