ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
अमेच्योर पॉवर स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित प्रतियोगिता में युवाओं ने पावर लिफ्टिंग से नशे से दूर रहने और महिलाओं को सशक्त बनाने का संदेश दिया। रविवार को रायपुर स्थित राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने किया।
पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में प्रदेश के 250 प्रतियोगियों ने हिस्सा लिया। इसमें युवाओं के साथ ही महिलाओं ने भी पावर लिफ्टिंग में अपना दम दिखाया। एसोसिएशन के महासचिव अरुण गुलाटी ने बताया कि प्रदेश में इस स्तर का आयोजन पहली बार किया गया है। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के पावर लिफ्टिंग खिलाड़ियों को एक मंच प्रदान करना था। कहा कि युवाओं का उत्साह देख एसोसिएशन ने छह महीने बाद फिर प्रतियोगिता का आयोजन करने का मन बनाया है।
प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खनन मंत्री राज कुमार पुरोहित, विधायक खजान दास, राकेश थपलियाल, डॉ. शुशांत राज, रक्कम थापा, पंकज गौतम आदि मौजूद रहे।