फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बसपा की सभी विधानसभा कमेटियां भंग

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला।
विज्ञापन

देहरादून। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के प्रदेश प्रभारी एवं पूर्व एमएलसी एमएल तोमर ने देहरादून समेत सभी विधानसभाओं की कमेटियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। इस दौरान उन्होंने जल्द नई कमेटियां गठित करने की बात कही।
विज्ञापन

रविवार को माजरा स्थित आंबेडकर भवन में प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप बालियान की अध्यक्षता में पार्टी पदाधिकारियों की बैठक हुई। इसमें मुख्य अतिथि एवं उत्तराखंड प्रभारी एमएल तोमर ने पदाधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। साथ ही प्रदेश में पार्टी को मजबूत करने और अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं को जोड़ने पर जोर दिया। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनावों के परिणामों पर भी चर्चा की। प्रदेश प्रभारी ने कहा कि राज्य में पार्टी को नए सिरे से खड़ा करने के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हो जाएं। लोकसभा चुनावों में हार से वह निराश न हों। बैठक में प्रदेश प्रभारी सूरजमल, पूर्व विधायक चौधरी चरण सिंह, हरिदास कटारिया, संजय खत्री, चौधरी शीशपाल सिंह, यशवंत राय, देहरादून जिला अध्यक्ष सत्यपाल, टिहरी जिलाध्यक्ष दिनेश कोहली, उत्तरकाशी जिला अध्यक्ष विजय तंदानी, भगीरथ शाह, महेंद्र सिंह, पवन ददवाल, बृजेश कुमार, संजय भीम कुंदयाल, जसवंत सिंह, किशनलाल, आरडी बर्मन, हरविंदर सिंह सैनी, विभूतिभूषण नैयर, किशनलाल आजाद, एमसी गौतम, शकील अहमद, हरिशंकर भारती, किशन सिंह आदि पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें