ब्यूूरो/अमर उजाला, विकासनगर।
नई यमुना कॉलोनी डाकपत्थर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसमें बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य विजय बड़ोनी ने किया।
उन्होंने शानदार प्रदर्शन करने के लिए छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि अन्य छात्रों को मेधावी छात्रों से सीख लेनी चाहिए। हाईस्कूल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर सुरभि पाल, नरेश सिंह, सोनिया चौहान, रितिका वर्मा, आशिका नेगी, आंचल रमोला, मानसी, विकास खन्ना, शैली, शाहीन, उर्वशी, अनुभव पटेल, रिया डिमरी, ओमप्रकाश, उन्नति शर्मा, राधा नौटियाल, दीपक चौहान, सिमरन थापा, मनदीप, ऋतिक सिंह, सोहिल और नैना नेगी को सम्मानित किया गया।
वहीं, इंटरमीडिएट में शानदार प्रदर्शन करने पर मनीष मधबाल, तुषार गुप्ता, नरेश जोशी, राहुल चंद, रचित चौहान, अजीत कुमार, निकेश राणा, महेश सिंह बिष्ट, आरती रमोला, आदर्श, अनूपा, अंशु, प्रीति, मानसी तोमर, सुरेंद्र चौहान, आराधना, हनुमंति, शेफाली पाल, रोहित कुमार, विशाखा पाल, मानसी, दीपक नेगी, दीक्षा रावत, छवि वर्मा, विद्या बिष्ट, सिमरन आदि को सम्मानित किया गया।
इस मौके पर अवधेश, तपेन्द्र, कालिका प्रसाद, कमलेश, चंदन, मोहित, पंकज, दिवाकर, सर्विंन, फकीर, दीपक, अनिल, सागर, वीरपाल, मुकेश, कुसुम आदि मौजूद रहे।